राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

उदयपुर,। नगर निगम आम चुनाव- 2026 के अंतर्गत वार्ड संख्या 11, 29 से 48, 56 से 58, 61 से 65, 71, 76, 77 और 78 की वार्डवार मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के बाद बुधवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, गिर्वा में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ए. सांईकृष्ण ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि नगर निगम पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे व आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल 2026 है। पुनरीक्षण कार्यक्रम, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, क्षेत्रवार मतदाताओं की जानकारी सहित अन्य आवश्यक जानकारी दी गई।
Next Story
