आदिनाथ महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर, । आदिनाथ महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय उदयपुर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन को किया गया जिसका विषय “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : एक प्रतिबिंब” रहा। संगोष्ठी सचिव एवं संयोजिका डॉ. रितु भटनागर रही।
डॉ. रितु भटनागर ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभिन्न महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के 160 शोधार्थियों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डॉ अनुज भटनागर, डिप्टी कमिश्नर, एसजीएसटी विभाग, उदयपुर, बीजवक्ता प्रोफेसर ए. बी. फाटक, शिक्षा विद, अध्यक्ष डॉ. हरि सिंह कंठालिया, संस्थापक आदिनाथ शिक्षा समिति ,विशिष्ट अतिथि प्रो. दिग्विजय भटनागर, चेयरमैन सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर, प्राचार्य इत्यादि प्रतिष्ठित सदस्यों की उपस्थिति रही।
सलाहकार समिति के सदस्य प्रो. एम.पी. शर्मा शिक्षाविद, प्रो. दिव्या प्रभा नगर शिक्षाविद, डॉ. मनोज दाधीच, प्रो. डी. एन. दानी, शिक्षाविद, की उपस्थिति रही। बिजवक्ता प्रो. ए. बी. फाटक में बताया कि प्राचीन ज्ञान परंपरा पर शोध किया जाना चाहिए। उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रतिभागियों ने विविध तकनीकी सत्रों में शोध पत्रों का प्रस्तुतीकरण तथा चर्चा की।
समापन सत्र में मुख्य अतिथि श्री विवेक भटनागर, शोध निदेशक, सभ्यता अध्ययन केंद्र, उदयपुर, विशिष्ट अतिथि चेयरमैन पूर्व सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय प्रो. मीना गौड, पूर्व विभागअध्यक्ष, इतिहास विभाग, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन सत्र में संचालिका डॉ. रितु भटनागर ने प्रस्तुत हुए विभिन्न शोध पत्रों का सारांश प्रस्तुत करते हुए भावी शिक्षा नीति कार्यक्रम की वर्तमान प्रासंगिकता पर विभिन्न शिक्षाविदों के शोध पत्र में प्राप्त हुए सुझावों को संकलित दृष्टि से उजागर किया। विचारों का संचालन डॉ. पीयू जैन द्वारा किया गया।
संगोष्ठी में विशिष्ट चर्चा से निकले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विविध पहलुओं को शिक्षा से संबंधित संस्थानों तक पहुंचाया जाएगा तथा इसे उच्च शिक्षा तथा विद्यालय शिक्षा में कार्यान्वित किए जाने पर विशेष बल दिया जाएगा।
