नवोदय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

उदयपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा सत्र 2026-27 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय मावली के प्रधानाचार्य ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन अस्थायी रूप से किया गया है। प्रवेश अंतिम रूप से योग्यता की शर्तों की पूर्ति तथा आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के अधीन रहेगा। प्रवेश संबंधी आगामी कार्यवाही, दस्तावेज़ सत्यापन तथा रिपोर्टिंग तिथि की सूचना संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को अलग से दी जाएगी। यद्यपि परिणाम प्रकाशन में पूर्ण सावधानी बरती गई है, फिर भी जवाहर नवोदय विद्यालय की सूचना को अंतिम माना जाए।
Next Story
