शिविर में शुरू हुई वृद्धावस्था पेंशन, लाभार्थियों के खिले चेहरे

X
By - vijay |20 Sept 2025 11:34 PM IST
बडगांव बडगांव की ग्राम पंचायत कडिया में आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर गीताबाई पत्नि गुलाब सिंह, गुलाब सिंह पिता हीर सिंह, परशुराम लोहार पिता भूरीलाल लोहार, शंकरलाल सुथार, पिता भेराजी सुथार को हाथो-हाथ वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिया गया। वृद्धावस्था पेंशन योजना का हाथो-हाथ लाभ पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से झूम उठे। सभी ग्रामीणों ने माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित इन शिविरों की जिसमें होने वाले तवरित कार्यों की खूब प्रशंसा की। इस दौरान शिविर में विकास अधिकारी आईएएस सृष्टि डबास, उपखण्ड अधिकरी लतिका पालिवाल, तहसीलदार हितेश त्रिवेदी, एडीओ हितेश जोशी, प्रशासक कडिया महेन्द्र चारण, ग्राम विकास अधिकारी प्रशांत बोहरा, कनिष्ठ सहायक प्रदीप सोलंकी उपस्थित रहे।
Tags
Next Story
