सेवारत फार्मासिस्ट की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

सेवारत फार्मासिस्ट की एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
X

उदयपुर |राजस्थान सरकार के औषधि एवं खाद्य विभाग के निर्देशन में, आज उदयपुर के सरकारी फार्मासिस्टों को "उत्कृष्ट औषधि वितरण पद्धतियाँ" पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भूपाल नोबल्स संस्थान के कुम्भा सभागार में आयोजित किया गया।

सरकारी फार्मासिस्टों के साथ बातचीत करने और सर्वोत्तम औषधि वितरण पद्धतियों को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी साझा करने का अवसर प्रदान करने के लिए ड्रग कंट्रोलर अविनाश खत्री, भी बी एन फॉर्मेसी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ पुष्पेंद्र सिंह नरूका, राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ एकीकृत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष कपिल खराड़ी, रीना डामोर,और औषधि नियंत्रण अधिकारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से सेवारत फार्मासिस्ट हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। उदयपुर जिले के समस्त सेवारत फार्मासिस्ट की उपस्थिति पूरी रही।उदयपुर जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठौड़ बेमला द्वारा विचार व्यक्त किया गया फार्मासिस्ट मरीज के लिए एक पूल की तरफ काम करता हे। डीसपेंसिंग की बारीकियों के बारे में बताया गया।

Next Story