एकमुश्त ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 31 मार्च 2026 तक

उदयपुर, मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना 2025-26 में प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के पात्र ऋणियों के लिए अच्छा अवसर है। योजना के तहत पहले निर्धारित अवधि में जिन किसानों और ऋणी सदस्यों ने राहत का लाभ नहीं लिया है उन्हें 31 मार्च 2026 तक अंतिम मौका दिया गया है।

सहकारी भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रेवा शंकर गायरी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से इस योजनांतर्गत प्राथमिक बैंक उदयपुर ने 220 किसानों के द्वारा नकद राशि 197.82 लाख रूपए जमा कराने पर 277.14 लाख की छूट राशि प्रदान की गई है। कुल राशि 474.96 करोड़ जमा हुई है। सचिव कौटिल्य भट्ट ने बैंक के सभी अवधिपार ऋणियों से आग्रह किया है कि अंतिम तिथि 31 मार्च से पहले योजनान्तर्गत राशि जमा करवाकर अपनी भूमि पर से दर्ज रहन हटाकर अविलम्ब ऋण मुक्त हो सकते हैं। यदि किसी ऋणी द्वारा योजना का लाभ नहीं लिया जाता है तो अन्य सहकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। इसके साथ ही उनके क्रेडिट स्कोर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिससे भविष्य में ऋण भी नहीं ले सकेंगे।

Next Story