1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय

उदयपुर,। पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय, उदयपुर के बहिरंग विभाग (ओपीडी) में रोगियों के देखने का समय 1 अप्रैल से बदला जाएगा। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों की अनुपालना में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक ओपीडी में मरीज देखने का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक का रहेगा। रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 से 11 बजे तक का रहेगा
Next Story
