सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

उदयपुर,। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम आर.एस.एल.डी.सी. द्वारा सुरक्षित और कानूनी प्रवास के लिए शुक्रवार को राजकीय आई.टी.आई., प्रतापनगर, में जागरूकता शिविर हुआ। इसका उद्देश्य विदेश प्रस्थान के मामले में जागरूकता फैलाना और यात्रा के लिए सुरक्षित मार्गदर्शन प्रदान करनारहा।

शिविर में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोक्टर ऑफ इमीग्रशनरी (पी.ओ.ई.) महेन्द्र कुमार एवं आर.एस.एल.डी.सी की ओर से राजेश मीना, प्रबंधक- ओपीबी, सहायक प्रबंधक ने भाग लिया एवं युवाओं को जागरूक किया। शिविर में संबंधित विषयों पर विशेषज्ञ के द्वारा चर्चा की गई और यहां के प्रशिक्षणार्थियों को उचित मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।

विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार त्रिवेदी, संस्थान के उपनिदेशक के.जी पानेरी एवं समूह अनुदेशक मोहन प्रकाश माथुर एवं समूह अनुदेशिका निशा थॉमस ने भी विचार व्यक्त किये। संस्थान के समूह अनुदेशक संजय शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। हेमन्त डांगी कनिष्ठ अनुदेशक ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

Next Story