पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर में हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन

उदयपुर, । भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन संचालित पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, उदयपुर के अधिकारियों, कर्मचारियों, वाहन चालकों एवं एम.टी.एस. के लिए हिन्दी पखवाडे के अन्तर्गत राजभाषा हिन्दी की विभिन्न प्रतियोगितओं का आयोजन किया गया। हिन्दी पखवाडे में प्रश्नोत्तरी, निबन्ध लेखन, शुद्ध हिन्दी लेखन, श्रुति लेखन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
केन्द्र निदेशक फुरकान खान ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन हिन्दी कार्यशाला के साथ हुआ। कार्यशाला के मुख्य वक्ता राजभाषा विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश शाकद्वीपीय थे जिन्होंने हिन्दी भाषा का संयोजन किया, हिन्दी की संवैधानिक व्यवस्थाएं, राजभाषा नियम-अधिनिय, प्रावधानों टिप्पणी लेखन आम तौर पर होने वाली अशुद्धियों कएवं शुद्ध रूपों की अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी दी।
हिन्दी कार्यशाला की अध्यक्षता पवन अमरावत, उप निदेशक ने की। कार्यशाला का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित दुर्गेश चांदवानी, सहायक निदेशक दुर्गेश चांदवानी द्वारा किया गया। हिन्दी पखवाडे के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यशाला में सभी ने बडे उत्साह से भाग लिया। अधिकारी वर्ग में विजेताओं में तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें राजभाषा प्रश्नोत्तरी में दुर्गेश चांदवानी प्रथम स्थान, सीएल सालवी, मुकुल औदिच्य द्वितीय स्थान एवं राकेश मेहता एवं पूजा सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिन्दी टिप्पण लेखन में दुर्गेश चांदवानी, राकेश मेहता प्रथम, प्रभुलाल गायरी द्वितीय एवं सी.एल. सालवी, पूजा सैनी तृतीय स्थान पर रहे।
राजभाषा हिन्दी शुद्ध एवं श्रृतिलेखन में दुर्गेश चांदवानी प्रथम, राकेश मेहता द्वितीय एवं प्रभुलाल गायरी, जागृत डूंगरवाल, धीरज चंदेल तृतीय स्थान पर रहे वहीं वाहन चालक एवं एमटीसी वर्ग में हिन्दी वाचन प्रतियोगिता में शकील मोहम्मद प्रथम, मांगीलाल नाथ, मांगीलाल कुम्हार द्वितीय एवं प्रकाश गमेती तृतीय स्थान पर रहे जबकि श्रुति लेखन में राधेश्याम प्रथम, शकील मोहम्मद द्वितीय एवं मांगीलाल मांगीलाल कुम्हार तृतीय स्थान पर रहे। कार्यशाला का संचालन प्रभारी राजभाषा प्रभुलाल गायरी ने किया।
