जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन

जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन
X

उदयपुर,। महिला अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, वन स्टॉप सेंटर एवं जिला महिला सहायता समिति की जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला कलेक्टर के निर्देशन में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में हुआ। बैठक के दौरान ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, लिंगानुपात सुधारने एवं बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपनिदेशक महिला अधिकारिता संजय जोशी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि जिले में संचालित वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे परामर्श, कानूनी सहायता, चिकित्सा सहायता एवं अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

बैठक में जिला महिला सहायता समिति के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। एडीएम ओझा ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story