पंच गौरव - तैराकी प्रशिक्षण शिविर ,नन्हें तैराक सीख रहे खेल की बारीकियां

पंच गौरव - तैराकी प्रशिक्षण शिविर ,नन्हें तैराक सीख रहे खेल की बारीकियां
X

उदयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रेरणा से प्रारंभ की गई पंच गौरव योजनान्तर्गत जिला कलक्टर नमित मेहता की पहल पर उदयपुर में नवोदित तैराकों के लिए महाराणा प्रताप खेलगांव में चल रहे आवासीय प्रशिक्षण शिविर में नन्हें तैराक खेल की बारीकियों से रूबरू हो रहे हैं।

पंच गौरव योजना के तहत जिले में नवाचार करते हुए जिला प्रशासन, उदयपुर विकास प्राधिकरण तथा खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय टेलेन्ट सर्च प्रतियोगिताएंकराई गई। इन प्रतियोगिताओं के आधार पर प्रत्येक ब्लॉक से 10-10 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में आए हुए तैराकों को प्रातःकालीन सत्र में खेल गतिविधि, योगा एवं तैराकी खेल के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल बताया कि प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को प्रात कालीन सत्र में पूर्व महापौर रजनी डांगी, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद जयपुर मुख्यालय से नरेन्द्र भूरिया खेल प्रबंधक ने शिविर में चल रहे विस्तृत कार्यक्रमों की जानकारी ली। पूर्व महापौर रजनी डॉगी ने खिलाडियों के साथ संवाद किया और बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के बाद भी अपने - अपने गांव में जाकर जो तकनीकी सीखी है उसका निरन्तर अभ्यास जारी रखें और पंचायत के साथ-साथ जिले एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें। उन्होने इस खेल को बढावा देने हेतु जिला खेल अधिकारी की सराहना की। साथ ही जिला खेल अधिकारी डॉ. पालीवाल को निर्देश प्रदान किये कि इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करावे जिससे तैराकी खेल को बढावा मिले सके। इसके पश्चात् तैराकों द्वारा सायं काल सत्र में अभ्यास किया गया। इसमें तैराकों को विभिन्न ग्रुप में विभाजित कर बैक स्ट्रोक एवं अन्य तकनीक का अभ्यास करवाया गया। डॉ. पालीवाल के निर्देशन में अनिल कुमावत, सुनील कुमावत, सुनील नकवाल, संदीप सोनी, धरमवीर नेहा कुमावत, राजेश चौहान दिलीप पुरोहित ने तैराकों को फ्री स्टाइल एवं बेक स्ट्रोक अभ्यास करवाया। साथ ही सोमवार सभी तैराकों को खेल पोशाक में लोवर टीशर्ट, जूते एवं मौजे प्रदान किए गए।

Next Story