कक्षा 9 व 11 की समानान्तर प्रवेश परीक्षा 07 फरवरी को

उदयपुर। पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 एवं 11 के लिए रिक्त सीटों पर समानान्तर प्रवेश परीक्षा दिनांक शनिवार 07 फरवरी को आयोजित होगी।

प्राचार्य घनश्याम मीना ने बताया कि कक्षा 11 हेतु पीएम स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, मावली एवं कक्षा 9 हेतु राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल, स्कूल जवानजी का खेड़ा मावली, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मावली में परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।

उन्होंने बताया कि समस्त पंजीकृत अभ्यर्थीयों के लिए कक्षा 9वीं की परीक्षा का समय प्रातः 11ः15 से दोपहर 1ः45 बजे तक एवं कक्षा 11वीं का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक रहेगा। सभी अभ्यर्थीयों को परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ प्रातः 10.00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

Next Story