पटवारी भर्ती 2025 कार्यग्रहण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 1 अप्रैल तक मौका


उदयपुर, । पटवारी सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2025 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। राजस्व मंडल द्वारा कार्यग्रहण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों को 24 मार्च तक कार्यग्रहण करना अनिवार्य था, लेकिन राजस्व मंडल के आदेश के अनुसार अब यह तिथि बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दी गई है। जिला कलक्टर कार्यालय के भू अभिलेख अनुभाग के प्रभारी अधिकारी द्वारा अभी तक कार्यग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों को दूरभाष और पत्र के माध्यम से सूचित भी किया जा चुका है।

जिला कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन चयनित अभ्यर्थियों ने अभी तक कार्यग्रहण नहीं किया है, वे 1 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति पटवार प्रशिक्षण विद्यालय, देबारी में दर्ज कराएं। निर्धारित तिथि के बाद भी कार्यग्रहण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति नियमानुसार निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी जावेगी।

Next Story