टखमण कलादीर्घा में चित्र प्रदर्शनी मंगलवार से

उदयपुर। श्रीलंका के प्रसिद्ध समकालीन कलाकार चामिंडा गमेज के चित्रों की एक प्रदर्शनी टखमण कला दीर्घा में मंगलवार 1 अक्टूबर को शुरू होगी। सिक्योर मीटर्स एवं आरआर केबल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके बाबू बाबेल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ कलाविद् प्रो.सुरेश शर्मा एवं जयपुर से प्रसिद्ध कलाकार विद्यासागर उपाध्याय भी उपस्थित रहेंगे।

प्रदर्शित चित्रों में उन्होंने प्रकृति के साथ मानवीय संबंधों को महत्व प्रदान करते हुए अपने कलात्मक अनुभव से साकार किया है। कलाकार चामिंडा की इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों व कार्यशालाओं में सक्रिय भागीदारी रही है। प्रदर्शनी के क्यूरेटर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने बताया कि उदयपुर में यह प्रदर्शनी 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन 11 से सायं 7 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इसके बाद इन्हीं चित्रों को जयपुर में भी प्रदर्शित किया जाएगा।

Next Story