प्रसार भारती अध्यक्ष सहगल ने किया आकाशवाणी उदयपुर का निरीक्षण

उदयपुर । प्रसार भारती के अध्यक्ष नवनीत कुमार सहगल द्वारा आज सोमवार को आकाशवाणी उदयपुर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर सहगल ने माननीय प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये वैश्विक अभियान ‘‘एक पेड़ माँ के नाम‘‘ के तहत आकाशवाणी, उदयपुर परिसर में पौधारोपण भी किया।
आकाशवाणी उदयपुर में वार्ता के दौरान नवनीत कुमार सहगल ने बताया कि हमारा प्रयास सही जानकारी सही समय पर श्रोताओ तक पहुचाना हैं। इसके लिये दूरदर्शन की फ्री डिश एवं OTT प्लेटफार्म पर Wave PB एप हमारा नवाचार है जो की श्रोताओं को हिन्दी, अग्रेजी व स्थानीय भाषाओं में मनोरंजन एवं जानकारी उपलब्ध करवाता हैं। ये दोनो ही फ्री डिश और Wave एप श्रोताओ के लिय निशुल्क उपलब्ध हैं।
केन्द्र के निरिक्षण के दौरान सहगल ने यह भी बताया कि Wave के माध्यम से राष्ट्रीय प्रसारक (प्रसार भारती) की व्ज्ज् प्लेटफार्म पर पहली एन्ट्री है। इस प्लेटफार्म पर दृष्य श्रव्य माध्यमो का अनुठा मिश्रण उपलब्ध है। टेलिविजन के स्र्वणिम काल के धारावाहिक बुनियाद, हम लोग, फौजी, रामायण, महाभारत इस Wave OTT पर निशुल्क देखे जा सकते है। Wave OTT को प्लेटफार्म पर मनोरंजन की दुनिया में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है इसमें आकाशवाणी और दूरदर्शन के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम एवं पुरानी फिल्में उपलब्ध है। इसे मोबाइल पर Android और Apple एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यह OTT App पारिवारिक मनोरजंन के लिये तैयार किया गया है। इसकी टेग लाईन है- Wave ‘‘फेमेली एन्टरटेन्ट की नयी लहर‘‘।
सहगल ने निरीक्षण के दौरान आकाशवाणी उदयपुर एवं जोधपरु क्लस्टर के केन्द्राध्यक्ष एवं उप महानिदेशक राजेन्द्र नाहर से आकाशवाणी जोधपुर क्लस्टर के तहत राज्य के पश्चिमी एवं दक्षिण अंचल में कार्यरत आकाशवाणी के समस्त सोलह केन्द्रों की विभिन्न समस्याओं के साथ ही इन केन्द्रों द्वारा लोक प्रसारक के रूप में उत्कृष्ट सेवाए दिये जाने के लिये किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की। नाहर ने प्रसार भारती अध्यक्ष को आकाशवाणी के विभिन्न केन्द्रोंपर अधिकारियों एवं कार्मिकों की अत्यंत कमी की समस्या से भी अवगत कराया।
प्रसार भारती अध्यक्ष के आकाशवाणी उदयपुर दौरे के दौरान नाहर ने राजस्थानी साफा पहनाकर सहगल का स्वागत किया। आकाशवाणी उदयपुर के निदेशक (अभि.) रवीन्द्र डँँूगरवाल ने सहगल का स्वागत कर पुष्प गुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम प्रमुख विनोद कुमार शर्मा ने उपरणा ओढाकर व सहायक निदेशक (अभि.) निर्मल पुरोहित व सहायक अभियंता डी.एस. मेवाड़ा ने शाल ओढाकर बहुमान किया।