क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक

उदयपुर, । दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (भारत सरकार) के क्षेत्रीय निदेशालय, उदयपुर द्वारा मंगलवार को क्षेत्रीय निदेशालय की क्षेत्रीय सलाहकार समिति की बैठक जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष तथा विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. एस. एस. सारगंदेवोत ने की। बैठक में समिति सदस्यगण उदयपुर चेम्बर ऑफ कामर्स के पवन तलेसरा, सुभाष श्रीमाली, एटक, राजकुमार गौड़ बी एम एस, प्रिसं परमार, जिला उद्योग केन्द्र, भरत शर्मा, कारखाना एवं बायलर्स विभाग, गोपी किशन व नदीम खान, ए आई सी टी यू, सिस्टर किर्ती राष्ट्रीय घरेलू महिला मजदुर संगठन, बालकृष्ण शुक्ला व डॉ कौशल नागदा, जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ, गजेन्द्र सिंह शेखावत आकाशवाणी उपस्थित रहे। बैठक में क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक एवं पदेन सचिव पुनीत गौतम ने राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में केन्द्र के वार्षिक लक्ष्यों पर चर्चा की गई। इनके अतिरिक्त क्षेत्रीय निदेशालय के वरिष्ठ शिक्षाधिकारी जगदीप सिंह ने सभी सम्मानित सदस्यों व सभापति का स्वागत एवं धन्यवाद किया।
बैठक में प्रो. सारगंदेवोत ने अपने उदबोधन में कहा कि श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कौशल विकास प्रशिक्षण पर जोर देकर किया जा सकता है। साथ ही महिला शिक्षा व गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिये संयुक्त प्रयास करने का आव्हान किया। श्रमिक की आर्थिक भरपाई के लिये फण्ड का एकत्रित करने के लिये भी प्रयास करने की सलाह दी, जिससे मजदूरों की उस दिन की मजदूरी की क्षतिपूर्ति हो सके।
