जर्जर एवं असुरक्षित स्कूलों भवनों की वैकल्पिक व्यवस्था का जायजा

उदयपुर । उच्च न्यायालय जयपुर के निर्देशो के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं एडीजे कुलदीप शर्मा ने उदयपुर जिले में विद्यालयों के जर्जर/असुरक्षित होने की स्थिति में शिक्षा विभाग द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया।

शर्मा ने सेक्टर 14 स्थित डाईट कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश भारती, अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश बंसल एवं 20 तहसीलों के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे । शर्मा ने बताया कि जिले में विद्यालयों के जर्जर/असुरक्षित होने की स्थिति में शिक्षा विभाग द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया जाकर रिपोर्ट जयपुर स्थित अधिकारीगण को प्रेषित की जाएगी । बैठक में विशेष रूप से सक्षम बालक-बालिकाओ हेतु आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अधिकाधिक बच्चो के भाग लेने हेतु जागरूक करने के भी निर्देश प्रदान किये गए ।

Tags

Next Story