उदयपुर में वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनोहर लाल मेहता का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उदयपुर में वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनोहर लाल मेहता का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
X

उदयपुर। शहर के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी मनोहर लाल मेहता का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से उदयपुर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार स्वर्गीय मेहता का पार्थिव शरीर डोरे नगर स्थित उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम दर्शन के दौरान सांसद डॉ मन्नालाल रावत, जिला कलेक्टर नमित मेहता, एडीएम सिटी सहित अन्य अधिकारियों ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया।

शाम को जिला प्रशासन की ओर से अशोक नगर मोक्ष धाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को स्मरण किया गया।

Next Story