ट्रिगर टाइम शूटिंग क्लब की शक्ति झाला का राष्ट्रीय स्तर पर चयन

उदयपुर। धरियावद विधानसभा और लसाडिय़ा उपखंड क्षेत्र के लिए यह गर्व का क्षण है कि मेवाड़ क्षेत्र की बेटी शक्ति झाला का राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ट्रिगर टाइम शूटिंग क्लब की होनहार खिलाड़ी शक्ति झाला इस समय महाराणा प्रताप स्पोट्र्स एकेडमी, रायपुर (देहरादून, उत्तराखंड) में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। शक्ति के चयन से न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र, ग्रामवासी और क्लब के सदस्य गर्व से उत्साहित हैं। छोटे से गांव निकली बेटी देशभर में मेहनत और लगन से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शक्ति झाला भाजपा के वरिष्ठ नेता फतह सिंह झाला पौत्री तथा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला की पुत्री है। धावडी ग्राम पंचायत के मोड़ जी खेड़ा गांव की निवासी शक्ति झाला के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा राजस्थान के पूर्व प्रदेश मंत्री और धरियावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रत्याशी कन्हैयालाल मीणा ने भी शक्ति झाला को बधाई देते हुए कहा कि "ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों का राष्ट्रीय मंच पर पहुंचना वास्तव में प्रेरणादायक है। शक्ति झाला ने यह साबित किया है कि लगन और मेहनत से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है। यह जानकारी करण औदिच्य ने दी।
