पुरोहितों की मादड़ी में टूटी सडक़ से आमजन परेशान, रोज हो रहे है हादसे शिकार

पुरोहितों की मादड़ी में टूटी सडक़ से आमजन परेशान, रोज हो रहे है हादसे शिकार
X

उदयपुर। शहर के पुरोहितों की मादड़ी स्थित रोड नम्बर 4 लक्ष्मीनगर के मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े खड्डे होने से आमजन परेशान है। क्षेत्रीय निवासी हितेश व्यास ने बताया कि पुरोहितों की मादड़ी में लक्ष्मी नगर कॉलोनी से लेकर दूदाजी के देवरे तक सडक़ पूरी तरह से टूटकर खस्ताहाल है। सडक़ पूरी तरह से टूट चुकी है आए दिन यहां के निवासी हादसे के शिकार हो रहे है। क्षेत्रवासियों को कहना है कि पिछले 1 साल से यह मुख्य सडक़ टूटी हुई है। नाली पर लगे गटर भी पूरी तहर से टूट चुके है। लेकिन सम्बन्धित विभाग एवं अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। बारिश के समय इन खड्डों में पानी भर जाता है जिससे दूपहिया वाहन चालक गिर रहे है। इस मुख्य मार्ग से रोजाना करीब 4 हजार लोगों का आवागमन होता है। लेकिन टूटी सडक़ के कारण वे हमेशा हादसे के शिकार होने के अंदेशे में रहते है। करीब चार माह पहले बड़ा नाला बनाने के लिए खोदी गई मुख्य सडक़ को भी दुरुस्त नहीं किया गया। केवल मिट्टी व गिट्टी डालकर रास्ता चालु किया जिससे बारीश से मिट्टी चिकनी होकर वहां दुपहिया वाहन चालक गिर रहे है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सडक़ को सही कराने पर भारी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Tags

Next Story