शिल्पग्राम में 5 अप्रेल को होगा नाटक ‘वृतराज’ का मंचन

उदयपुर । पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर द्वारा आयोजित मासिक नाट्य संध्या ‘रंगशाला’ के अंतर्गत रविवार 5 अप्रेल को ‘वृतराज’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
पश्चिम क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया की प्रति माह आयोजित होने वाली मासिक नाट्य संध्या रंगशाला के अंतर्गत वीणा पाणी कला मंदिर समिति जयपुर द्वारा वृतराज नाटक का मंचन रविवार 5 अप्रेल को सायं 7 बजे शिल्पग्राम उदयपुर स्थित दर्पण सभागार में किया जाएगा। इस नाटक के निर्देशन विशाल भट्ट एवं तकनीकि व संगीत निर्देशन डॉ. सौरभ भट्ट करेंगे। इस कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
Tags
Next Story
