जो परमात्मा से जुड़े वही परम भागवत : पुष्कर दास महाराज

जो परमात्मा से जुड़े वही परम भागवत : पुष्कर दास महाराज
X

उदयपुर महर्षि गौतम भवन, सेक्टर 4 में पुष्कर दास महाराज के द्वारा चल रही संगीतमय भागवत कथा में तीसरे दिन कहा जिसका बेटा भगवान का भजन करे उसकी मां को प्रसन्नता होती हे द्य पुत्रवती वही मां कहलाती है। ऋषि मुनियों ने भूखे,प्यासे बड़े संघर्ष के साथ ग्रंथों की रचना की। ग्रन्थ हमारी मन की गांठों को निकालता है। भागवत की जो शरण में आए वही संत ओर भक्त बने । महाराज ने ताली की महिमा का बखान किया। सत्संग में ताली बजाने से मन को शांति मिलती है । भागवत का सारा वही है जो प्रतिकूलता में अनुकूलता ढूंढ ले। परमात्मा के लिए एक कदम हम बढ़ाएंगे तो एक कदम वो भी बढ़ाएगा। भक्त वही जो परमात्मा से जुड़ा रहे। आगे महाराज ने कहा भागवत की कथा में भगवान विष्णु ने 4 अवतार लिए उसमें से मत्स्य अवतार, कच्छभ अवतार,वराह अवतार,ओर मोहिनी अवतार। इन चार अवतार में से एक अवतार मत्स्य नारायण का आया है। कथा सुनने से मन का मेल साफ होता है। भागवत की कथा में इतने ऋषि मुनि महात्मा थे परंतु शुकदेव जी सिर्फ राजा परीक्षित के लिए आए। क्यों की कल्याण सिर्फ परीक्षित का करना था। अंत में भगवान वामन और राजा बलि की सुंदर झांकी का मंचन किया गया द्य मंगलवार को कथा में गुरु राजेश्वरानंद महाराज,के के गुप्ता, लोकसभा सासंद चुन्नीलाल गरासिया,जिनेंद्र शास्त्री,रविन्द्र श्रीमाली,दिनेश भट्ट,ओम गुप्ता,अरुण कोठारी आदि उपस्थित रहे द्य वि_ल वैष्णव ने बताया बुधवार को कथा में कृष्ण जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा।

Next Story