शिल्पग्राम में कल गूंजेंगे लोक संस्कृति के सुर: राज्य स्तरीय 'युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता' का आयोजन

By - मदन लाल वैष्णव |13 March 2026 2:08 PM IST
उदयपुर । पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा शनिवार को शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में राज्य स्तरीय ‘युवा प्रतिभा पुरस्कार प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य 18 से 30 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
इस आयोजन के माध्यम से लोक गायन, लोक नृत्य, लोक वाद्य वादन और लोकनाट्य जैसी पारंपरिक विधाओं में पारंगत युवाओं की प्रतिभा को निखारा जाएगा। यह प्रतियोगिता न केवल उन्हें प्रोत्साहित करती है, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने का माध्यम भी बनती है। कार्यक्रम शनिवार, 14 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश भर के चुनिंदा कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
Tags
Next Story
