हिन्दी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

हिन्दी दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
X

उदयपुर, । महात्मा गांधी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बड़ी में हिन्दी दिवस के अवसर पर सीध फाउंडेशन के सहयोग से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में 20 पौधे लगाए गए। साकेत राव ने बताया कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक पहचान है और वृक्ष हमारे जीवन का आधार, दोनों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण का यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक छोटा किन्तु महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर माधवी सोनी, हिमानी सोनी, सोनाली सोनी, यविराज सोनी एवं कुलदीप राव सहित विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

Tags

Next Story