उदयपुर: लापरवाही पर नाई थाना प्रभारी और हेड कॉन्स्टेबल लाइन हाजिर

X
By - राजकुमार माली |3 Oct 2025 10:57 PM IST
उदयपुर। शहर के नाई थाने में पदस्थ सीआई लीलाराम और हेड कॉन्स्टेबल ललित कुमार को लापरवाही बरतने के मामले में लाइन हाजिर कर दिया गया है।
एसपी योगेश गोयल ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक मामले में लापरवाही की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सीआई लीलाराम और हेड कॉन्स्टेबल ललित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story
