अंतरजिला सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर विजेता, जिला कलेक्टर को भेंट की ट्रॉफी

अंतरजिला सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर विजेता, जिला कलेक्टर को भेंट की ट्रॉफी
X

उदयपुर, । पाली जिले में 13 से 15 सितम्बर तक आयोजित 9वीं राजस्थान राज्य अर्न्तजिला सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उदयपुर की टीम ने खिताब जीता।

टीम के मैनेजर एवं जिला कलक्टर कार्यालय के कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह चुण्डावत ने बताया कि जिले की वॉलीबॉल की टीम में संजय भट्ट (कप्तान), जगदीश सोनी, जयदीप भगोरा, हर्षवर्धन बंसवाल, अवधेष राज सिंह पंवार, राकेश अहारी, चन्द्र विलास भगोरा, संजय वैष्णव, किशन सिंह, तुषार पालीवाल, कपिल सांचीयार द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विजेता रहे है।दल के उदयपुर लोटने पर विजेता ट्रॉफी जिला कलक्टर नमित मेहता एवं एडीएम दीपेन्द्र सिंह राठौड़ को सुपुर्द की। दोनों अधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

Next Story