अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलों में उदयपुर का दमदार प्रदर्शन, विजेता टीमों ने संभागीय आयुक्त को सौंपी ट्रॉफियां

अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलों में उदयपुर का दमदार प्रदर्शन, विजेता टीमों ने संभागीय आयुक्त को सौंपी ट्रॉफियां
X

उदयपुर, । उदयपुर में गत 5 से 7 मार्च तक आयोजित हुई 12वीं अंतर्संभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली उदयपुर संभाग की विजेता टीमों ने सोमवार को अपनी-अपनी ट्रॉफियां संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी को सुपुर्द की। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के अनुभव साझा किए और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन का संकल्प भी दोहराया।

प्रतियोगिता में उदयपुर संभाग के खिलाड़ियों ने कई स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। क्रिकेट प्रतियोगिता में उदयपुर की टीम विजेता रही। वहीं महिला लॉन टेनिस में उदयपुर की टीम उपविजेता बनी। महिला बैडमिंटन और महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में भी उदयपुर की टीमों ने शानदार खेल दिखाते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। संभागीय आयुक्त सुश्री केवलरमानी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Tags

Next Story