केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री 14 से उदयपुर में

उदयपुर, । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एवं कॉरपोरेट मंत्री हर्ष मल्होत्रा रविवार 14 सितम्बर से उदयपुर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मल्होत्रा 14 सितम्बर को दोपहर 12ः25 बजे वायुयान से डबोक एयरपोर्ट आएंगे। इसके पश्चात् वे नेशनल हाइवे 48 पर उदयपुर-चित्तौडगढ़ सेक्शन तथा उदयपुर बायपास सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। श्री मल्होत्रा अपराह्न 3 बजे राजस्थान में नेशनल हाइवे प्रोजेक्टस् के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। केंद्रीय मंत्री का रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा। अगले दिन 15 सितम्बर को स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 16 सितम्बर को सुबह 7 बजे नेशनल हाइवे 58 के उदयपुर-गोमती चौराहा सेक्शन का मौका निरीक्षण करेंगे। सुबह 9 बजे नाथद्वारा पहुंच कर श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं सुबह 10 बजे एकलिंगजी मंदिर में दर्शन करेंगे। केंद्रीय मंत्री रात 8 बजे डबोक एयरपोर्ट से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कलक्टर ने केंद्रीय मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
