केंद्रीय मंत्री शेखावत 18 को उदयपुर में

By - vijay |17 Oct 2025 12:30 AM IST
उदयपुर । केंद्रीय कला संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत 18 अक्टूबर को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार शेखावत 18 अक्टूबर को सुबह 7.40 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सर्किट हाउस आएंगे। सुबह 10 बजे सेक्टर 11 स्थित सरस ऑडिटोरियम पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12 बजे कैलाशपुरी पहुंच कर वहां भी स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। शेखावत अपराह्न बाद 3.20 बजे डबोक एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Next Story
