केंद्रीय मंत्री शेखावत शनिवार को उदयपुर में

By - vijay |13 Feb 2026 9:50 PM IST
उदयपुर । केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत शनिवार को उदयपुर आएंगे। शेखावत 14 फरवरी को सुबह 8.25 बजे विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा कुम्भलगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। शेखावत सुबह 10 बजे कुंभलगढ़ में कुंभलगढ़ और चित्तौड़गढ़ किला क्षेत्रों में पुरातात्विक महत्व एवं संरक्षित क्षेत्रों में चलने वाली गतिविधियों एवं निर्माण कार्यां की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे कुम्भलगढ़ से प्रस्थान कर अपराह्न 3 बजे पुनः उदयपुर आएंगे। उनका रात्रि विश्राम उदयपुर सर्किट हाउस में रहेगा।
Next Story
