युपी के मुख्यमंत्री 15 को डबोक आकर चित्तौड़गढ़ जाएंगे

X
By - vijay |12 March 2026 6:00 PM IST
उदयपुर । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को डबोक आकर चित्तौड़गढ़ जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार योगी 15 मार्च को सुबह 10.50 बजे विमान से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 10.55 बजे हेलीकॉप्टर से चित्तौडगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला कलक्टर ने योगी की ट्रांजिट यात्रा के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
Next Story
