विश्वकर्मा पेंशन योजना का शिविर 14 को

उदयपुर, । मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए पंजीयन शिविर रविवार, 14 सितंबर 2025 को पटेल सर्कल स्थित राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। संयुक्त निदेशक ने बताया कि योजना के तहत 15000 से कम मासिक आय वाले श्रमिक, पथ विक्रेता एवं लोक कलाकार पात्र हैं। योजना में पंजीयन के लिए 41 से 46 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, बैंक बचत खाता पासबुक/कैंसिल चेक के साथ शिविर में संपर्क कर सकते हैं।

Tags

Next Story