विजीटर्स बोर्ड ने केंद्रीय कारागृह व महिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया

उदयपुर, । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश गुप्ता के निर्देशानुसार विजीटर्स बोर्ड द्वारा केंद्रीय कारागृह एवं महिला जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
डीजे कुलदीप शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विजीटर्स बोर्ड ने जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान बंदियों को प्रदान की जा रही निःशुल्क विधिक सहायता, अपील की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, भोजन एवं नाश्ता, मुलाकात व्यवस्था, एसटीडी सुविधा तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम संख्या-1 मनीष कुमार वैष्णव, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) जितेंद्र ओझा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी हर्षित पंचोली, पीडब्ल्यूडी के सिद्धार्थ धाभाई, सहायक अभियंता अम्बर फातिमा, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग सुधीर वर्मा, उपनिदेशक रोजगार विभाग मुकेश गुर्जर, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मोहनलाल मेघवाल तथा स्वास्थ्य विभाग के डॉ. राकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर केंद्रीय कारागृह उदयपुर के अधीक्षक राजपाल सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
