जल संसाधन मंत्री रावत बुधवार को उदयपुर में

उदयपुर । प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री सुरेशचंद्र रावत बुधवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री रावत बुधवार सुबह जयपुर से प्रस्थान कर 7.55 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस उदयपुर आएंगे। सुबह 11 बजे सर्किट हाउस में उदयपुर एवं राजसमंद जिले में प्रगतिरत विभागीय योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग द्वारा बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे। अगले दिन 25 सितम्बर को शाम 6 बजे डबोक पहुंच कर विमान द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Next Story