बुनकर समाज ने राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार से की मुलाकात, छात्रावास भूमि आवंटन पर हुई चर्चा

बुनकर समाज ने राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार से की मुलाकात, छात्रावास भूमि आवंटन पर हुई चर्चा
X


उदयपुर में आज बुनकर भांबी कल्याण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यमंत्री डॉ. मंजू बाघमार से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान समाजजनों ने राज्यमंत्री का स्वागत करते हुए भीलवाड़ा में बुनकर समाज के छात्रावास हेतु भूमि आवंटन के लंबित मामले पर विस्तार से चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि छात्रावास की भूमि आवंटन की प्रक्रिया लंबे समय से अटकी हुई है, जिससे समाज के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर राज्यमंत्री डॉ. बाघमार ने समाज को आश्वस्त किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लेंगी और शीघ्र ही संज्ञान लेकर भीलवाड़ा में बुनकर समाज के छात्रावास की भूमि आवंटन प्रक्रिया का समाधान करवाया जाएगा।

मुलाकात के दौरान समिति के अध्यक्ष रामेश्वर लाल पंवार, कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र चौहान, कृष्ण चंद्र बुनकर, अर्जुन लाल चौहान, किशन लाल धूमड़ा, सौरभ कटारिया, प्रदीप चौहान, चंद्र प्रकाश पुनड़, उमेश बुनकर एवं कुंदन धूमड़ा सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।

Next Story