महिला अधिकारिता विभाग ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया

महिला अधिकारिता विभाग ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
X

उदयपुर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक राधा औदिच्य ने ब्लॉक गिर्वा में आंगनबाड़ी केंद्र मनवाखेड़ा में टीकाकरण के दौरान महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों और इसके सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह के खिलाफ पोस्टर का विमोचन भी किया गया। विभाग द्वारा संचालित महिला सुरक्षा सलाह केंद्र, वन स्टॉप सेंटर और पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। महिलाओं को लाडो प्रोत्साहन योजना, नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना, शिक्षा सेतु योजना और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की साथीन रानी मेघवाल, चिकित्सा विभाग की एएनएम, आशा सहयोगिनी, कार्यकर्ता, सहायिका और स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं। विभाग ने बताया कि 100 दिवसीय बाल विवाह जागरूकता कार्यक्रम के तहत ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाओं और परिवारों में इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता बढ़ सके।

Tags

Next Story