निपुण रेंजर शिविर में मनाया महिला दिवस

उदयपुर । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय उदयपुर के तत्वाधान में पांच दिवसीय निपुण रेंजर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मंडल प्रशिक्षण केंद्र उदयनिवास उदयपुर पर किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महाविद्यालय की छात्राओं के साथ मनाया गया।
सी ओ गाइड अभिलाषा मिश्रा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा निबंध, कविता, चित्रकला, वेस्ट ऑफ़ बेस्ट प्रतियोगिता करवाई गई। इसके साथ ही ग्रुप खेल जिसमें अपने समूह के साथ रहकर जिक जैक रेस, गुब्बारा, रेड लाइट ग्रीन लाइट, इन आउट खेल प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सभी रेंजर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड अंजना शर्मा ने बताया कि निपुण प्रशिक्षण शिविर में सभी रेंजर्स को निपुण तक सारे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है जैसे नियम प्रतिज्ञा, झंडा गीत, प्रार्थना, विभिन्न प्रकार के ध्वज, राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत, ध्वज को फहराना उतरना प्राथमिक सहायता, पायनियरिंग, गैजेट बनाना, सामुदायिक विकास कार्य, स्काउटिंग का इतिहास, डिजास्टर से संबंधित जानकारी दी जा रही है। शिविर में राजस्थान कृषि महाविद्यालय, सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय, डेयरी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय एनी बेसेंट ओपन रेंजर टीम,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ओपन टीम की रेंजर्स भाग ले रही है। गाइडर नयनी मेहता, दृष्टि गोड़ एवं रेंजर टीना गोस्वामी व कोमल सालवी उपस्थित हुए।
