वी. श्रीनिवास हो सकतें हे राजस्थान में नए मुख्य सचिव, तैयारी तेज

वी. श्रीनिवास  हो सकतें हे राजस्थान में नए मुख्य सचिव, तैयारी तेज
X

जयपुर। केन्द्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर तैनात वरिष्ठ IAS अधिकारी **वी. श्रीनिवास** की सेवाएं राजस्थान सरकार को लौटा दी हैं। राज्य सरकार के आग्रह पर जारी हुए इस आदेश के बाद अब उनके प्रदेश के **नए मुख्य सचिव बनने की संभावनाएं बेहद मजबूत** हो गई हैं।

इधर केन्द्र की नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने मौजूदा मुख्य सचिव **सुधांश पंत** को कैबिनेट सचिवालय में **विशेषाधिकारी (OSD)** नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को जारी आदेश में एक तरफ जहां पंत की नई तैनाती पर मुहर लगी, वहीं दूसरी ओर श्रीनिवास को केन्द्र से रिलीव करने की स्वीकृति भी दी गई।

**सीएम से मुलाकात के बाद अटकलें तेज हुईं**

मुख्य सचिव सुधांश पंत के केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने और प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री **भजनलाल शर्मा** दिल्ली पहुंचे थे। यहां उन्होंने कई प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात की थी। इन्हीं में प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र में कार्यरत IAS **वी. श्रीनिवास** भी शामिल थे।

इस मुलाकात के तुरंत बाद प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा और तेज हो गई कि श्रीनिवास को राजस्थान लाकर मुख्य सचिव बनाया जा सकता है।

**राजस्थान सरकार ने भेजा था प्रस्ताव**

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने केन्द्र को आधिकारिक प्रस्ताव भेजकर **वी. श्रीनिवास को तत्काल रिलीव करने का अनुरोध** किया था। प्रस्ताव भेजे जाने के कुछ घंटों बाद ही केन्द्र ने आदेश जारी कर उन्हें राज्य सरकार को वापस ट्रांसफर कर दिया।

अब सबकी निगाहें राज्य सरकार की अगली अधिसूचना पर टिकी हैं, जिससे वी. श्रीनिवास को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

Tags

Next Story