ग्राम विकास अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक नकद व चैक से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर | भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चित्तौडगढ़ ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक को बिल पास करने की एवज में नकद तथा चैक के जरिये दो लाख रूपये से अधिक की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चित्तौड़गढ़ चौकी प्रभारी हरिश्चन्द्र सिंह ने बताया कि एक ठेकेदार ने ग्राम पंचायत सिंहपुर पंचायत समिति कपासन के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक बाबु लाल शर्मा द्वारा ग्राम पंचायत सिंहपुर के अन्तर्गत विकास कार्यों के तहत 12,80,000 रूपये के कार्य करवाये जिनका परिवादी के फर्म के माह मई व जुन 2025 के 07 बिलों का ऑन लाईन फिडिग कर भुगतान करने की एवज में 2,10,000 रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ० रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में ट्रेप कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को परिवादी से 70,000 रूपये नगद व 1,40,000 रूपये का चैक कुल 2,10,000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Next Story