बच्चों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ी पुलिस की गाड़ियां,ने लाठीचार्ज ; हिरासत में नरेश मीणा

बच्चों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने तोड़ी पुलिस  की गाड़ियां,ने  लाठीचार्ज ; हिरासत में नरेश मीणा
X

झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल की जर्जर छत ढहने से 7 बच्चों की मौत और 28 बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मनोहरथाना-अकलेरा रोड पर बुराड़ी चौराहे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने तीन पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान युवा नेता नरेश मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 1 करोड़ और घायलों के लिए 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की। झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के बाहर धरने पर बैठे नरेश मीणा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया .

इधर, हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने मुआवजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी। नरेश मीणा ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मुआवजे की मांग पूरी नहीं हुई तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह को झालावाड़ में घुसने नहीं दिया जाएगा। इस दौरान अस्पताल परिसर में 300 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए और जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ व एसपी अमित कुमार ग्रामीणों को समझाने में जुटे।

Next Story