गेहूं-चना की कटाई से पहले किसानों की चिंता बढ़ा रहा मौसम, आज भी 9 जिलों में बारिश का अलर्ट,जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

गेहूं-चना की कटाई से पहले किसानों की चिंता बढ़ा रहा मौसम, आज भी 9 जिलों में बारिश का अलर्ट,जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
X

जयपुर : बार बार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम बार बार बदल रहा है। सर्दी की विदाई होने के बाद गर्मी के बजाय बारिश का सा मौसम हो गया है। इसी के साथ गेंहू-चना समेत खेतों में पक कर खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले दिनों प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज शुक्रवार 21 मार्च को भी बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार आज जयपुर सहित कुल 9 जिलों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने 9 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जिनमें जयपुर, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, टोंक, अलवर और भरतपुर जिले शामिल हैं।

राजस्थान में 22 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल शनिवार 22 मार्च से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के कारण मौसम शुष्क रहने लगेगा। साथ ही तापमान में एक बार फिर से बढोतरी होने वाली है। फिलहाल कई जिले ऐसे हैं जहां का तापमान सामान्य से कम है। गुरुवार को अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, चूरू, उदयपुर, जैसलमेर और सिरोही जिले में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। जैसलमेर, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, सीकर और झुंझुनूं में रात का तापमान भी सामान्य से कम रहा।

अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क

मौसम केंद्र जयपुर के अधिकारियों का पूर्वानुमान है कि कल के बाद से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। बाद में पूरे सप्ताह तक मौसम सामान्य रहेगा। दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल कोई नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता नजर नहीं आ रहा है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

बाड़मेर में 37.0 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़ में 37.0 डिग्री सेल्सियस

फलोदी में 36.4 डिग्री सेल्सियस

डूंगरपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर में 36.0 डिग्री सेल्सियस

जालोर में 35.9 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर में 35.8 डिग्री सेल्सियस

पाली में 35.7 डिग्री सेल्सियस

दौसा में 35.6 डिग्री सेल्सियस

लूणकरणसर में 35.1 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर में 35.0 डिग्री सेल्सियस

अंता बारां में 35.0 डिग्री सेल्सियस

कोटा में 34.9 डिग्री सेल्सियस

चूरू में 34.8 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर में 34.8 डिग्री सेल्सियस

पिलानी में 34.7 डिग्री सेल्सियस

करौली में 34.6 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर में 34.6 डिग्री सेल्सियस

नागौर में 34.1 डिग्री सेल्सियस

गंगानगर में 34.0 डिग्री सेल्सियस

झुंझुनूं में 33.9 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा में 33.8 डिग्री सेल्सियस

अलवर में 33.8 डिग्री सेल्सियस

सीकर में 33.2 डिग्री सेल्सियस

जयपुर में 33.1 डिग्री सेल्सियस

डबोक में 32.9 डिग्री सेल्सियस

संगरिया में 32.3 डिग्री सेल्सियस

अजमेर में 32.1 डिग्री सेल्सियस

सिरोही में 31.9 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू में 25.8 डिग्री सेल्सियस

Next Story