सर्व समाज के सुख दुख का साथी है राजपूत करणी सेना-महिपाल

राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह) जिले के आमेट में राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के आमेट प्रवास के दौरान नगर के मुख्य बस स्टैंड पर राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने स्वागत सत्कार किया।श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह मोयना ने बताया कि आगामी 23 सितंबर 2023 को उदयपुर में होने वाले राजपूत करणी सेना की स्थापना दिवस के अवसर पर करणी सेना द्वारा आयोजित न्यायाधिकार महासभा का आयोजन हेतु समस्त राजपूत समाज जनों को निमंत्रण तथा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक कार्यक्रम में आने के लिए आह्वान हेतु श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना का मंगलवार आमेट प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ श्री राजपूत करणीसेना के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह मोयना,तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह शक्तावत ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को फूलमाला, केसरिया ओपरणा,मेवाड़ी पगड़ी व भगवान श्री जय सिंह श्याम जी की छवि भेंटकर किया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि श्री राजपूत करनी सेना का मुख्य उद्देश्य हिंदू धर्म की रक्षा करते हुए समाज के लोगों को सभी क्षेत्रों में आगे लाकर उनके दुख सुख का भागीदार बनना है।संपूर्ण देश में राजपूत समाज लोगों मैं देश प्रेम की भावना को जागृत करते हुए पूरे संगठन को मजबूत करना।वर्तमान में हिंदू तथा हिंदू धर्म के प्रति जो द्वेष भावना फैलाई जा रही है।उसके लिए राजपूत करणी सेना इस विक्रांति को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी। आजकल हर समाज स्वयं अपने स्तर पर आगे बढ़ते हुए समाज सेवा में अग्रणी रहती है। किंतु वर्तमान में राजपूत ही राजपूत को आगे बढ़ने से रोक रहा है।जबकी राजपूत करणी सेना का एक उद्देश्य है वह है समस्त राजपूत समाज को एक करना।मेरी सम्पूर्ण देश के राजपूत समाज से अपील की जाती है ।वो एक होकर देश व समाज का उत्थान करे।स्वागत समारोह के अवसर पर राजपूत करणी सेवा के जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह मोयना ने समस्त कार्यकर्ताओं को आगामी 23 सितंबर 2023 को उदयपुर में होने वाले इस स्थापना दिवस पर अधिक संख्या में भाग लेते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। वहीं आमेट तहसील के अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान द्वारा मकराना को आश्वत किया की हम सभी उदयपुर में होने वाले स्थापना दिवस पर अधिक की अधिक अधिक संख्या में पहुंचकर हमें क्षेत्र के लिए एकता का परिचय देते एक मिसाल काम करेंगे।इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष का स्वागत किया गया ।जिसमे पर्वत सिंह केरपुरा, राजेंद्र सिंह टॉकड़ी की भागल, नैन सिंह कुण्दवा,हनुमान सिंह माता का गांव,फतेहसिंह फतेहपुरिया,यशपाल सिंह,लाल सिंह चुंडावत,हेमेंद्र सिंह भोपजी का खेड़ा,विक्रम सिंह मेरडा,जगदीश सिंह चौहान, भवानी सिंह चुंडावत,रविन्द्र सिंह राठौड़,रतन सिंह चौहान,सुरेन्द्र सिंह पँवार, रणजीत सिंह राठौड़, श्रवण सिंह चुंडावत,हिम्मत सिंह राव,भवानी सिंह ,शिवराज सिंह ,किशन सिंह,शैतान सिंह,सुरेश सिंह,हितेंद्र सिंह राठौड़ सहित श्री राजपूत करनी सेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
