श्रीचारभुजा मंदिर पर 11 घंटे जाप के साथ रामधुन का आयोजन

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले के आमेट उपखंड के आगरिया मे कुमावतो के मोहल्ले में स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण संध्याकालीन प्रभु श्रीचारभुजा नाथ की महाआरती के साथ नगर के नवयुवक मित्र मंडल द्वारा लगातार 11 घंटे तक राम नाम के जाप का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री चारभुजा नाथ मंदिर प्रांगण में नवयुग मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नगर के अलग-अलग गांवो से मंडलो की तौलिया बनाकर आयोजन में भाग लिया गया नवयुवक मंडल की ओर से सभी का हार्दिक अभिनंदन स्वागत किया गया।
साथ ही राम नाम के साथ रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम की धून पर नाचे और गए और अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी। राम नाम के जाप के कार्यक्रम से नगरी वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।
नवयुग मंडल की टीम के द्वारा लगातार 11 घंटे के राम नाम के जाप के कार्यक्रम की इस अनोखी पहल से नगर के सभी गणमान्य नागरिकों सहित महिलाओं एवं बच्चों बड़ी संख्या में ताता लगा रहा। कार्यक्रम के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरण किया गया।
