शुक्र ने तुला राशि में प्रवेश किया: 24 दिन तक रहेगा प्रभाव, कई राशियों के लिए शुभ संकेत

भीलवाड़ा। रविवार दोपहर 1:14 बजे शुक्र ग्रह ने अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश किया, जो 26 नवंबर सुबह 11:22 बजे तक यहीं पर रहेगा। इसके बाद यह वृश्चिक राशि में जाएगा। ज्योतिर्विद विक्रम सोनी मन्नासा के अनुसार शुक्र का यह गोचर परिवर्तनकारी रहेगा और कई राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
शुक्र ग्रह लगभग 24 दिनों तक तुला राशि में रहेगा। वर्तमान में सूर्य भी 17 अक्टूबर से तुला राशि में है और 16 नवंबर तक यहीं रहेगा। इससे अनुकूल वर्षा, रोग नाश और आर्थिक-सामाजिक सुधारों के संकेत मिल रहे हैं। सरकार की ओर से विशेष राजनीतिक और आर्थिक घोषणाओं की भी संभावना जताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि शुक्र ग्रह सांसारिक सुख, आकर्षण, सौंदर्य, विलासिता, ऐश्वर्य और विवाह का कारक है। सप्तम भाव से संबंधित दशाओं में विवाह योग बनता है, जबकि शुक्र के बलवान होने पर विवाह शीघ्र होता है।
🔯 राशि अनुसार प्रभाव:
मेष: व्यापारिक साझेदारी में सफलता, नए समझौते लाभ देंगे।
वृषभ: कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धियों पर विजय।
मिथुन: संतान पक्ष से शुभ समाचार।
कर्क: परिवार में सुख-शांति, संपत्ति खरीदने के योग।
सिंह: कला व मीडिया क्षेत्र में विशेष लाभ, यात्राओं की संभावना।
कन्या: आर्थिक स्थिति मजबूत, उत्सव का माहौल।
तुला: व्यक्तित्व निखरेगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक: विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता।
धनु: आय में वृद्धि, भाइयों और मित्रों का सहयोग।
मकर: कार्यक्षेत्र में पदोन्नति, पिता का सहयोग।
कुंभ: धर्म-कर्म में रुचि, गुरु तुल्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन।
मीन: अचानक धन लाभ या पैतृक संपत्ति से फायदा, वाहन सावधानी से चलाएं।
