कर्क, कुंभ वालों को मिलेगी चुनौतियां, कन्या वालों को लाभ,जाने 7 मार्च का राशिफल

कर्क, कुंभ वालों को मिलेगी चुनौतियां, कन्या वालों को लाभ,जाने 7 मार्च का राशिफल
X

मेष

आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। सट्टेबाजी या अप्रत्याशित लाभ के झांसे में आने से बचें नहीं तो आप किसी छलावा का शिकार हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसे आज ज्यादा खर्च होंगे। लेकिन आपको पैसों को लेकर तनाव नहीं लेना है। प्रभावशाली लोगों से बातचीत करने पर आपको लाभ मिलने की संभावना है।

आज की सलाह: दान करने से आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और खुशियां मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: सफेद, लकी नंबर: ३३

वृषभ

आज आपका दिन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। दिन में ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाए रखने के लिए योग करें। काफी पुराना रुका हुआ धन आज आने की संभावना है। आपका साथी आपके कार्यो में मदद करेगा। भावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करें। लेन-देन में सतर्कता जरूरी है।

आज की सलाह: भगवान विष्णु की पूजा करें। इससे प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 25

मिथुन

आज आपको कोर्ट व कचहरी के आर्थिक मामलों में फैसला आपके फेवर में आ सकता है। कुछ लोगों को नजर अंदाज करें नहीं तो वह आपके काम में रोड़ा का काम कर सकते हैं। ऑफिस में अगर काम कर रहे हैं तो आपको लोग नापसंद कर सकते हैं। जीवनसाथी का प्यार आप पर बना रहेगा। उसके साथ समय बिताएं।

आज की सलाह: आज पांच छोटी कन्याओं को दूध और मिश्री बांटें। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

भाग्यशाली रंग: हल्का काला, लकी नंबर: 50

कर्क

आपको किसी बात को लेकर आज असहजता महसूस हो सकती है। लेकिन आपको अपने मन को काबू में रखने का प्रयास करना है। दोस्त आपकी मदद करने का प्रयास करेगा। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। प्रियजन के साथ समय बिताएं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से चुनौतियां मिल सकती हैं।

आज की सलाह: गाय को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 25

सिंह

आज के दिन आपको चोट से बचने के लिए सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। अप्रत्याशित धन प्राप्त का योग बन रहा है। रिश्तेदार आपके साथ देंगे। आपका जीवनसाथी अपनी भावनाओं को समझें। उसके साथ समय बिताएं।

आज की सलाह: आज आप अंधे लोगों के साथ खाना बांटें, प्रेम जीवन की बाधा दूर होकर खुशहाली मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: पर्पल, लकी नंबर: २२

कन्या

आज आप अपना कीमती समय निकालकर अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों के लिए आज अप्रत्याशित धन लाभ प्राप्त हो सकता है। माता-पिता को समय देने का प्रयास करें। नई तकनीक सीखने और कौशल को बढ़ाने पर विचार करें। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल बिताएं।

आज की सलाह: अच्छे स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर पर गंगाजल का प्रयोग करें।

भाग्यशाली रंग: आसमानी, लकी नंबर: ९०

तुला

आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। लेकिन आपको रुकना नहीं है लगातार कड़ी मेहनत पर ध्यान देकर लक्ष्य को प्राप्त करना है। परिवार का आपके ऊपर भरपूर सहयोग बना रहेगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। प्रेमी के साथ प्यार का इजहार करें। धोखाधड़ी से बचने के लिए आज आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

आज की सलाह: शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं। व्यापार में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: ११

वृश्चिक

आज का दिन बेहतर बनाने के लिए आपको अपने विचारों से कार्य करने की जरूरत है। नौकरी या व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ दिन आपका काफी खुशनुमा बीतेगा। प्रेम जीवन में खुशहाली मिलेगी। कार्यस्थल पर नई चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, इसलिए आप धैर्य के साथ कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें।

आज की सलाह: आज आप पीपल के पेड़ की 11 बार परिक्रमा करें और उसकी जड़ में नाग देवता की मूर्ति रखें। व्यवसाय व करियर में तरक्की मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 55

धनु

आज आप दूसरों की आलोचना करने में अपना समय बर्बाद न करें। अपना समय अपने कार्यों पर लगाएं। आपको सफलता जरूर मिलेगी। खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। विवाद से बचने के लिए अपने से बड़ों की सलाह लें। रोमांटिक संबंध पत्नी के साथ बीतेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए किया गया प्रयास आपका संतोषजनक परिणाम देगा। वैवाहिक जीवन यादगार बन सकता है।

आज की सलाह: भोजन करते समय तांबे के चम्मच का इस्तेमाल करें। इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 66

मकर

आज आपको लंबी यात्रा से बचने का प्रयास करना है। नहीं तो आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। शरीर में ऊर्जा कम हो सकती है। रिश्तों को लेकर आपका दिन काफी अच्छा जाएगा। आज का दिन आपके लिए खुशी और उत्साह दोनो लेकर आएगा। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें।

आज की सलाह: किसी भी रूप में चांदी पहनें। आपकी स्वस्थ जीवनशैली बनी मिलेगी।

भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 45

कुंभ

आज आपको खेलकूद में भाग लेने का प्रयास करना है। इससे आपकी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बढ़ेगी। सकारात्मक परिणाम आएंगे। कीमती वस्तु को संभालकर रखने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार के कारण आपका तनाव दूर होगा। लगन और धैर्य आपको अपने लक्ष्यों के और करीब ले जाएगा।

आज की सलाह: दान देने से वित्तीय स्थिरता और आर्थिक विकास के रास्ते बनेंगे।

भाग्यशाली रंग: चॉकलेटी, लकी नंबर: ५५

मीन

स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपको दिक्कत दे सकती हैं, इसलिए आप आराम करें और अपना ख्याल रखें। भाई बहनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। साथी आपकी किसी आदत से परेशान हो सकता है, इसलिए उसे समझाने और मनाने का प्रयास करें।

आज की सलाह: गरीबों में कपड़ा व भोजन दान करें, आपका दिन काफी अच्छा गुजरेगा।

भाग्यशाली रंग: कत्थई, लकी नंबर: 22

Tags

Next Story