12 दिसंबर 2025 आज का राशिफल इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ

12 दिसंबर 2025 आज का राशिफल इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का  साथ
X


मेष

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आप उन्हें पूरी क्षमता से निभाएंगे। पदोन्नति के संकेत भी दिख रहे हैं। आसपास के किसी विवाद में न पड़ें, मामला कानूनी हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और किसी से उधार लेकर वाहन न चलाएं।

वृषभ

आज आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आय-व्यय का सही संतुलन बनाएंगे तो भविष्य में निवेश आसान होगा। किसी की बातों में आकर परिवार में तनाव पैदा हो सकता है इसलिए सतर्क रहें। साहस और निर्णय क्षमता बढ़ेगी। दोस्तों से मुलाकात मन को खुशी देगी।

मिथुन

आज विद्यार्थी पूरी मेहनत से पढ़ाई में जुटेंगे। माताजी आपको किसी जिम्मेदारी के लिए कह सकती हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और संतान से शुभ सूचना मिलने की संभावना है। बिजनेस में चल रही परेशानियां कम होंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा।

कर्क

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन की समस्याएं तनाव बढ़ा सकती हैं। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को नई स्कीम का फायदा मिल सकता है। परिवार में शुभ कार्यक्रम होने से खुशी का माहौल रहेगा।

सिंह

आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नेतृत्व क्षमता उच्च रहेगी और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे। दोस्तों की मदद करेंगे। पिकनिक या यात्रा की योजना में थोड़ा सावधानी बरतें। रुकी हुई डील मिलने की संभावना है। घर के लिए नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

कन्या

आज संयम और धैर्य से काम लें। बिजनेस में पार्टनरशिप करते समय सतर्क रहें, पार्टनर धोखा दे सकता है। माताजी की सेहत बिगड़ सकती है, भागदौड़ रहेगी। लंबित काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी।

तुला

आज दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा। दोस्तों से मिलने का अवसर मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी। घर की साफ-सफाई में ध्यान देंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में मेहनत जारी रखें।

वृश्चिक

आज कुछ उलझनें बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। नया वाहन खरीदने के लिए लोन पर विचार कर सकते हैं। पुरानी गलती दोहराने से बचें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे। बिजनेस सामान्य से बेहतर रहेगा।

धनु

आज उत्साह से भरा दिन रहेगा। प्रमोशन व तरक्की के अवसर मिलेंगे। रुका हुआ धन भी मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मजबूत रहेगा। प्रेमी जोड़े लंबी ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर के रेनोवेशन का कार्य शुरू कर सकते हैं।

मकर

आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात लाभदायक होगी। काम को टालने से बचें, नहीं तो परेशानी बढ़ेगी। किसी निवेश में सावधानी रखें, कोई भ्रमित कर सकता है। प्राइवेट सेक्टर में मेहनत अधिक रहेगी, परंतु अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे।

कुंभ

आज कई काम एक साथ आने से तनाव बढ़ सकता है। किसी परिजन से निराशाजनक खबर मिल सकती है। परिवार में विवाह संबंधी अड़चन को दूर करने के लिए मित्र से सलाह ले सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों की राय आपके लिए उपयोगी रहेगी। स्वास्थ्य को हल्के में न लें।

मीन

आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस में विशेषकर महिला सहकर्मियों से थोड़ी दूरी रखें। लेन-देन सावधानी से करें वरना नुकसान हो सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग में सतर्क रहें, धोखाधड़ी की आशंका है।

Next Story