मकर संक्रांति पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान, सूर्यदेव की मिलेगी विशेष कृपा

भारत हलचल। 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर आता है और इसे सुख-समृद्धि, नई शुरुआत और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। ज्योतिषियों के मुताबिक, इस दिन से सूर्य उत्तरायण होते हैं, जिससे जीवन में शुभता और प्रगति का मार्ग खुलता है। वहीं मकर संक्रांति के दिन सूर्य उपासना का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि, इस तिथि पर श्रद्धा भाव से सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और साधक के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इसके साथ ही मकर संक्रांति पर दान-पुण्य करने से ग्रह दोषों से मुक्ति और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि, इस दिन दान अपनी राशि के अनुसार करना और भी शुभ हो सकता है, इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि- मेष राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप लाल रंग के वस्त्र या कोई वस्तु भी दान कर सकते हैं। यह शुभ होता है।
वृषभ राशि- मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर वृषभ राशि वालों को सफेद रंग के तिल का दान करना चाहिए। इसके प्रभाव से जीवन में शांति और सुख बढ़ता है। आप चाहें, को दही का दान भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मकर संक्रांति खास होने वाली है। आप इस तिथि पर कंबल या ऊनी वस्त्रों का दान कर सकते हैं। इसके अलावा हरी मूंग की दाल दान अवश्य करें। इससे बेहतर संवाद और व्यापार में लाभ के योग बनते हैं।
कर्क राशि- मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि वालों को चावल का दान करना चाहिए। यह बेहद शुभ होता है। लेकिन आप सफेद तिल का दान भी कर सकते हैं। इसके प्रभाव से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और साधक को सभी तरह के दोषों से राहत मिलती हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मकर संक्रांति बेहद शुभ मानी जाती है। दरअसल, इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इसलिए इन जातकों को तिल और गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां वास करती हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों को हरे रंग की चीजों का दान करना चाहिए। आप चाहें, तो इस रंग की साड़ी, सब्जियां या अन्य वस्तु भी दान कर सकते हैं। इससे सौभाग्य बढ़ता है और सूर्यदेव के साथ-साथ गणेश जी भी प्रसन्न होते हैं।
तुला राशि- तुला राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन सफेद वस्त्रों का दान करना चाहिए। इस दौरान चावल-चीनी आदि का दान भी करना शुभ रहेगा। इससे साधक के प्रभाव में वृद्धि होती हैं और उसके तनाव में कमी आने लगती हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को गुड़, तिल और अन्न का दान करना चाहिए। साथ ही आप लाल रंग से संबंधित वस्तुओं का दान भी करें। इससे विरोधियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही व्यक्ति निडर बनता है।
धनु राशि- धनु राशि के लोगों को पीले रंग के फल, वस्त्र और दाल का दान करना चाहिए। आप हल्दी का दान भी कर सकते हैं। इससे गुरु की स्थिति मजबूत होती हैं और साधक को मोक्ष मिलता है। यही नहीं विवाह के योग भी बनते हैं।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मकर संक्रांति कल्याणकारी रहने वाली है। इस दिन सूर्य आपकी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में काले तिल, काले वस्त्र और तिल का दान करना आपके लिए शुभ हो सकता है। इससे शनिदेव भी प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से आपका भाग्योदय होता है और सभी तरह के दोषों से राहत मिलने लगती हैं।
मीन राशि- मीन राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन चने की दाल और चावल का दान करना चाहिए। आप तिल का दान भी कर सकते हैं। यह बेहद शुभ होता है और व्यक्ति के जीवन में इससे कई तरह के सकारात्मक बदलाव आते हैं।
