माय भारत पोर्टल पर युवाओं के किए गए रजिस्ट्रेशन 

माय भारत पोर्टल पर युवाओं के किए गए रजिस्ट्रेशन 
X

राजसमन्द( राव दिलीप सिंह).युवा एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा की ओर से "माय भारत पोर्टल" पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन  किया गया । युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने नेहरू युवा केंद्र संगठन की गतिविधियों के बारे में बताया ।

कार्यक्रम संयोजक हंशा राठौर ने उपस्थित समस्त युवा शक्ति को मेरा युवा भारत माय भारत पोर्टल पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन कराया एवं माय भारत के उद्देश्यों एवं परिकल्पना से भी अवगत कराया । कार्यक्रम सहसंयोजक विकांक्षा राय ने बताया कि मेरा युवा भारत संगठन की स्थापना युवा विकास के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित एक व्यापक सक्षम तंत्र के रूप में काम करेगी । इसका उद्देश्य युवाओं को सरकार और नागरिकों के बीच युवा सेतु के रूप में कार्य करने में सक्षम बनाकर राष्ट्र निर्माण के लिए अपार युवा ऊर्जा का सदुपयोग करना है । इस पोर्टल पर जिन युवाओं की उम्र 15 वर्ष से लेकर 29 वर्ष तक है वे सभी युवा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं । केलवा ग्राम पंचायत में 500 युवाओं को रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य लिया गया है ।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल हंसा राठौर विकांक्षा राय हेमा मीना अनिता मोदी संगीता तंबोली पूजा सोलंकी तनिषा तंबोली अंकिता कव्या प्रिंस अमन मिश्रा हिमाशु सांवरिया जैनिश खटीक अमन प्रजपत अमन राय रेणु राय अंशु राजपूत आदि युवा एवम युवतियां उपस्थित रहे !

Next Story