जनक्रांति दिवस के अनाम शहीदों को याद किया

X
By - Bhilwara Halchal |9 Aug 2023 7:00 PM IST
राजसमन्द ( राव दिलीप सिंह)जनक्रांति दिवस को उदयपुर शहर के जागरूक नागरिको ने समता संवाद मंच व सहयोगी संगठनों ने साथ मनाया। जिसमे सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति मल्लातलाई चौराहे से गांधी मूर्ति गांधी नगर तक पदयात्रा तिरंगे झंडे हाथ मे लेकर की। दोनो महापुरुषों को सभी ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में हिम्मत सेठ, शंकर लाल चौधरी, पीयूष जोशी, अशोक मंथन, डॉ सुधा चौधरी, डॉ फरहत बानू, इस्माईल अली, एच दानिश, अश्विनी पालीवाल, मोहम्मद यूसुफ, मोहमद बक्श, मन्नाराम डाँगी, सी डी ओला, हरीश सुहालका, राम उरांव, राम चन्द्र सालवी, डॉ भरत सिंह राव, काजल अनुरागी आदि मौजूद थे।
Next Story
