चकाचौंध में खोया युवा...!

By - राजकुमार माली |26 May 2025 7:45 PM IST
डिजिटल युग की चकाचौंध में खोया युवा,
अनजानी दौड़ का हिस्सा,अब मांगो दुआ।
फॉलोअर्स, लाइक्स और पोस्ट्स की भूख,
अपनी असल पहचान से होता जो विमुख।
एक समय में पहचान होती थी जब आधार,
अदब,मेहनत व नैतिकता व्यक्तित्व विचार।
डिजिटल युग की चकाचौंध में खोया युवा,
अनजानी दौड़ का हिस्सा,अब मांगो दुआ।
एक ऐसी नींव जिसमें शामिल हर नए ट्रेंड,
सोशल मीडिया पर अनजान बनते हैं फ्रेंड।
यहाँ पीढ़ी खोजती रहें आत्मीयता का भाव,
डिजिटल युग में चलते हैं अपने-अपने दाँव।
संजय एम तराणेकर
Next Story
